हिमाचल प्रदेश: ब्यास नदी में जा गिरी हरियाणा की वरना गाड़ी, सभी सवार लापता

By
Published On: September 19, 2021
car fell in Beas river

हिमाचल प्रदेश में मंडी-मनाली National Highway 21 पर नगर निगम की डंपिंग साइट के पास भीमू ढाबे के समीप एक काले रंग की HR नंबर की वरना गाड़ी ब्यास नदी में जा गिरी है। बता दे की गाड़ी में सभी सवार लापता बताए जा रहे हैं। और पुलिस टीम ने रेस्क्यू चला रखा है। और बताया जा रहा है कि यह हादसा देर रात को हुआ है।

अनुमान लगाया जा रहा है की गाड़ी अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में जा गिरी। रात को हुए इस हादसे का किसी को भी पता नहीं चला। जब सुबह लोगों ने कार को नदी में देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल अभी पुलिस गाड़ी में सवार लोगों की तलाश में लगी हुई है। गाड़ी के दस्तावेज हरियाणा के हैं। और नदी में गोताखोर गाड़ी सवार लोगों को तलाश रहे हैं। और अभी तक कोई भी लापता सवार नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़े : उमर अब्दुल्ला ने कसा तंज अमरिंदर के इस्तीफे पर – ”जब आपसी कलह में ही व्यस्त है कांग्रेस तो BJP से क्या लड़ेगी

Related Post

Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh
Art Museums in Bangalore
Things to Do

Top 10 Art Museums in Bangalore 2025

By Ashwani Rana
|
October 3, 2025