विवाहिता का रेप कर बना रहा था वीडियो, गेट पर चौकीदारी कर रही थी सगी मौसी

By
Published On: July 27, 2019
विवाहिता का रेप

मौसी को मां दर्जा दिया जाता है परन्तु एक मौसी ने इस रिश्ते को उस समय तार तार कर दिया जब उसने अपनी ही बहन की विवाहित बेटी को एक हैवान के आगे पटक दिया. और इस दौरान उसका रेप किया गया और साथ ही वीडियो भी बनाया गया. परन्तु हद की बात यह थी कि जब यह कुकर्म हो रहा था तो उसी की मौसी कमरे के बाहर दरवाजे पर कुर्सी डाल कर बैठी रही. और बाद में पीड़ित युवती को 7 महीने तक बंधक बना कर प्रताड़ित भी किया गया. और उसको जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई.

7 महीने बाद दर्ज हुआ मामला

बता दे की राजस्‍थान के रतनगढ़ के पास स्थित टीडियासर एक गांव की एक 18 साल की विवाहित के साथ रेप का यह मामला 7 महीने बाद सामने आया. आपको बता दे की शुक्रवार को ही पीड़िता ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. और पुलिस ने युवती की मौसी और अजय जाट नामक एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. और यह दोनों ही हरियाणा के हरसावा में रहते हैं.

विवाहित आरोपी के साथ एक कमरे में किया बंद

आज तक की एक रिपोर्ट की जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला की शादी रतन नगर के एक युवक के साथ हुई थी. परन्तु वह बाद में भी पिता के साथ ही रहती थी. और उसकी मौसी ने 2018 नवंबर में उसे हरसावा गांव बुला लिया और अजय जाटा से उसकी जान पहचान करवाई. और इस दौरान उसने अजय और युवती को एक कमरे में बंद कर दिया और खुद कमरे के बाहर कुर्सी लगा कर बैठ गई. और इसी दौरान अजय ने उसका रेप किया और साथ ही वीडियो भी बनाया. और इसके बाद दोनों ने उसे मरने की धमकी भी दी यदि किसी को भी इस घटना के बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देंगे और वीडियो को वायरल कर देंगे. बाद में उसे गांव भेज दिया.

कुछ समय बाद फिर बुलाया और बंधक बना लिया

इसके दो ही दिन बाद अजय ने फोन कर पीड़ितमहिला को मार्कशीट और आधार कार्ड के साथ वापस बुलाया. और जब वह पहुंची तो अरोपी उसे मंदिर लेकर गया और शादी का दबाव बनाने लगा. परन्तु युवती की उम्र कम होने के चलते उसकी शादी नहीं हो सकी. और जिसके बाद आरोपी ने उसे बंधक बना लिया और सात महीने तक उसका शोषण किया.

यह भी पढ़े:एक लुटेरी दुल्हन ने अपने भाई के साथ बना रही लोगों को अपना शिकार

Related Post

Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh
Art Museums in Bangalore
Things to Do

Top 10 Art Museums in Bangalore 2025

By Ashwani Rana
|
October 3, 2025