राष्ट्र को संबोधित करते हुए PM मोदी ने लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाया

By
Published On: April 14, 2020
तीन मई तक बढ़ाया

पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना के मुद्दे पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों ने डटकर कोरोना का मुकाबला किया है. लॉकडाउन के बीच लोग नियमों का बंधकर पालन कर रहे हैं. उन्‍होंने बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती के मौके पर कहा कि मैं सब की तरफ से बाबा साहेब को नमन करता हूं. उन्‍होंने कहा कि अन्‍य देशों की तुलना में भारत ने गहनता से प्रयास किए. नतीजतन भारत की स्थिति बाकी देशों की तुलना में काफी बेहतर है.

पीएम मोदी ने बाकी देशों का हवाला देते हुए कहा क‍ि एक महीने पहले की स्थिति का यदि आकलन करें तो इस दौरान कई देशों में कोरोना के कोरोना के 25 गुना मामले बढ़े, लेकिन भारत ने स्थिति को संभाला. इसके साथ ही पीएम मोदी ने ऐलान करते हुए कहा कि राज्‍यों के सुझाव के मद्देनजर तीन मई तक भारत में लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है.

तीन मई तक बढ़ा लॉकडाउन

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि 20 अप्रैल के बाद स्थिति का आकलन करने के बाद किसी क्षेत्र में यदि हालात संभलते हुए दिखते हैं तो वहां सशर्त कुछ छूट दी जा सकती है. कहने का आशय ये है कि जो इलाके कोरोना हॉट स्‍पॉट के दायरे में नहीं आते, वहां कुछ छूट दी जा सकती है. लेकिन 20 अप्रैल यानी अगले एक हफ्ते तक पूरे देश के हर थाने, क्षेत्र, इलाके में लॉकडाउन को सख्‍ती से लागू किया जाएगा.

Related Post

Trekking in Himachal Pradesh
Trekking Trails

Trekking Routes in Himachal Pradesh for Beginners

By Ashwani Rana
|
March 2, 2026
Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh