Peer Nigaha में तीन दुकानें जलकर राख, पांच लाख के नुकसान का अनुमान

By
Published On: August 13, 2021
Peer Nigaha

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के एक धार्मिक स्थल पीर निगाह के बाजार में शुक्रवार को सुबह तीन दुकानों में आग लग गई। बता दे की दुकानों में आग की लपटें उठती देख कर बाजार के लोगों में काफी अफरा तफरी मच गई। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई । और जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दुकानों में लगी आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है की आग की इस घटना में चार लाख 70 हजार रुपये के का नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीर निगाह बाजार में शुक्रवार सुबह 3  दुकानों में आग लगी। लेकिन दुकानों में लगी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। और इस घटना में सुनील कुमार प्रसाद की दुकान जल गई, जिससे उन्हें एक लाख 90 हजार का नुकसान हुआ है। और वहीं रामजी दास की प्रसाद की दुकान जलने से लगभग एक लाख 55 हजार का नुकसान हुआ है। तथा इसके अलावा हंसराज की मनियारी की दुकान जलने से एक लाख 25 हजार का नुकसान हुआ है ।

धार्मिक स्थल पीर निगाह बाजार में दुकानों में लगी आग से हुए चार लाख 70 हजार के नुकसान की पुष्टि अग्निशमन विभाग ऊना के प्रभारी नितिन धीमान ने की है। और उन्होंने बताया कि आग की घटना में फायर ब्रिगेड की टीम ने कम से कम 15 लाख का सामान जलने से बचाया है।

यह भी पढ़े : कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष VIPIN SINGH PARMAR को पद से हटाने की मांग

Related Post

Travel Insurance Mandatory for Europe
Travel Insurance

Is Travel Insurance Mandatory for Europe? Complete Guide

By Ashwani Rana
|
February 27, 2026
Travel Tips

Top Visa-Free Countries for Indian Travelers in 2026

By Ashwani Rana
|
February 24, 2026
Government Museum and Art Gallery Chandigarh
Art Museums in Bangalore
Things to Do

Top 10 Art Museums in Bangalore 2025

By Ashwani Rana
|
October 3, 2025